Posts

स्वयम्भू हैं आदिदेव महादेव

Image
  भारतीय पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेव हैं । ब्रह्मा सृष्टि के उत्पत्तिकर्त्ता, विष्णु जगत् के पालनकर्त्ता और शिवशंकर महेश संसार के संहारकर्त्ता महाकाल हैं । उत्पत्ति, पालन और लय यही संसार की गति है। त्रिदेवों में भगवान शंकर को महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। भगवान् ब्रह्मा जहाँ  स्रष्टा हैं , भगवान विष्णु संरक्षक तो भगवान शिव विनाशक की भूमिका निभाते हैं। त्रिदेव मिलकर प्रकृति के नियम का संकेत देते हैं कि जो उत्पन्न हुआ है, उसका विनाश भी होना तय है। कई पुराणों का मानना है कि भगवान् ब्रह्मा और भगवान् विष्णु साक्षात् शिव से उत्पन्न हुए हैं । कभी-कभी  शिवभक्तों के मन में सवाल उठता है कि भगवान् शिव ने कैसे जन्म लिया था? अर्थात् शिव की उत्पत्ति कैसे हुई? इसके उत्तर में शिव पुराण कहता है कि भगवान् शिव स्वयंभू हैं। अर्थात्    वह किसी शरीर से पैदा नहीं हुए हैं। जब कुछ नहीं था तो भगवान् शिव थे और सब कुछ नष्ट हो जाने के बाद भी उनका अस्तित्व रहेगा। भगवान शिव को आदिदेव भी कहा जाता है जिसका अर्थ  सर्वप्रथम देव  है। शिव देवों में प्रथम ह...

बाबा भोलेशिव को प्रिय है बेलपत्र

Image
  ------ भारतीय धार्मिक  मान्यता के अनुसार श्रावण मास देवों के देव महादेव भगवान् भोलेनाथ  का परम प्रिय  मास माना जाता है। पौराणिक गाथा के अनुसार  भगवान शिव ने स्वयं  ब्रह्मा के पुत्र सनतकुमार आदि को बताया कि  उन्हें श्रावण मास अति प्रिय है क्योंकि भगवती पार्वती ने इसी माह कठिन तपस्या करके उन्हें पति रूप में प्राप्त किया था। कथा के अनुसार  देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से पर्वत राज हिमालय और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने शिव प्राप्ति  के लिए  सावन महीने में  ही निराहार रह कर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया। स्कन्द पुराण के अनुसार, एक बार माता पार्वती के पसीने की बूंद मंदराचल पर्वत पर गिर गई और उससे बेल का पेड़ निकल आया।  माता पार्वती का श्वेद ही बिल्ववृक्ष के उद्भव का कारण हुआ  है। अत: इसमें माता पार्वती के सभी रूप ब...

सावन में सोमवार शिव व्रत का महत्त्व

Image
  भारतीय प्राचीन ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सोमवार का दिन चन्द्रमा  का दिन होता है। चन्द्रमा का ही दूसरा नाम सोम है। चन्द्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं। इस दिन पूजा करने से न केवल चन्द्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। कोई भी व्यक्ति जिसको स्वास्थ्य की समस्या हो, विवाह में  विलम्ब या बाधा हो,  दरिद्रता  हो उसे नियम पूर्वक  सावन माह के प्रत्येक सोमवार को आशुतोष  शिव की आराधना करनी चाहिए । भोलेनाथ की भक्ति  सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाती है।   पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार और शिव जी के सम्बन्ध के कारण ही भगवती पार्वती ने सोलह सोमवार का व्रत व उपवास रखा था। सावन का सोमवार अत्यधिक पवित्र तथा मनोकामना पूर्ण करने वाला होता है ।  सावन सोमवार को प्रातः काल या प्रदोष काल में स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए ।  नंगे पाँव शिवालय जाकर शुद्ध मन से शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए । भगवान शिव  की स्तुति व  साष्टांग  नमन भावपूर्ण होना चाहिए । मंदिर प्रांगण में , शिव सानिध्य में  शिव मंत्र  " ऊँ नमः...

विश्व पर्यावरण दिवस

Image
 संताल परगना महाविद्यालय दुमका में किया गया पौधारोपण । राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई तीन के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ धनञ्जय कुमार मिश्र ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण करते हुए कहा कि हर साल 5 जून के दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अ चानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती. ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण महाविद्यालय में  लाॅकडाउन है। सोशल डिस्टेन्सिंग आवश्यक है। सिर्फ कार्यालय खुला हुआ है । छात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप महाविद्यालय आने से रोका गया है, इसलिए सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्वयं ही दो ...

गंगा

Image
 पारुल प्यारी अन्धी गुड़िया  चोगा चोली चंगा। पापहारिणी प्राणदायिनी है जी हमारी गंगा।। विपदा के इस कठिन काल में  कठपुतली  बना जो बंदा। देख रहे उसके कर्मों को तारे सूरज चन्दा।। क्या चाहे तू राष्ट्र पुरुष से हमको भी बतला जा। सूर्पनखा सी भोली मत बन जाने सब रघुलाला।। सैंतालिस भूली चौरासी भूली भूली खून की होली। भूल गयी रे हाय वावरी गोधरा की गलियारी।। माना  नाच रहा है काल पर कैसी यह अभिव्यक्ति । सत्तालोलुप बहुरूपिये से मत कर इतनी प्रीति।। साहेब तुझको जाने प्यारी, जाने ट्वीटबाजों से यारी, तेरे मर्ज की दवा भी जाने, गद्दारों की जाने गद्दारी।।  कुमति छोड़ विकराल काल  मत कर जननी को नंगा पापहारिणी प्राणदायिनी है जी हमारी गंगा ।।

https://youtu.be/AoGPJ7o0cik

 https://youtu.be/AoGPJ7o0cik

श्रीमच्छङ्कराचार्यविरचितम् भवान्यष्टकम्

Image
न तातो न माता  न बन्धुर्न दाता न पुत्रो न पुत्री न भृत्यो न भर्ता। न जाया न विद्या   न वृŸिार्ममैव गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।। 1।। भवाब्धावपारे         महादुःखभीरूः पपात प्रकामी        प्रलोभी प्रमŸाः। कुसंसारपाशप्रबद्धः         सदाहं गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।। 2।। न जानामि दानं       न च ध्यानयोगं न जानामि तन्त्रं    न च स्तोत्रमन्त्रम्। न जानामि पूजां    न च न्यासयोगम् गतिस्त्वं  गतिस्त्वं  त्वमेका भवानि।। 3।। न जानामि पुण्यं    न जानामि तीर्थं न जानामि मुक्तिं   लयं वा कदाचित् न जानामि भक्तिं    व्रतं वापि मात र्गतिस्त्वं  गतिस्त्वं  त्वमेका भवानि।। 4।। कुकमी   कुसङ्गी  कुबुद्धिः  कुदासः कुलाचारहीनः         कदाचारलीनः कुदृष्टिः  कुवाक्यप्रबन्धः   स...