Posts

गंगा

Image
 पारुल प्यारी अन्धी गुड़िया  चोगा चोली चंगा। पापहारिणी प्राणदायिनी है जी हमारी गंगा।। विपदा के इस कठिन काल में  कठपुतली  बना जो बंदा। देख रहे उसके कर्मों को तारे सूरज चन्दा।। क्या चाहे तू राष्ट्र पुरुष से हमको भी बतला जा। सूर्पनखा सी भोली मत बन जाने सब रघुलाला।। सैंतालिस भूली चौरासी भूली भूली खून की होली। भूल गयी रे हाय वावरी गोधरा की गलियारी।। माना  नाच रहा है काल पर कैसी यह अभिव्यक्ति । सत्तालोलुप बहुरूपिये से मत कर इतनी प्रीति।। साहेब तुझको जाने प्यारी, जाने ट्वीटबाजों से यारी, तेरे मर्ज की दवा भी जाने, गद्दारों की जाने गद्दारी।।  कुमति छोड़ विकराल काल  मत कर जननी को नंगा पापहारिणी प्राणदायिनी है जी हमारी गंगा ।।

https://youtu.be/AoGPJ7o0cik

 https://youtu.be/AoGPJ7o0cik

श्रीमच्छङ्कराचार्यविरचितम् भवान्यष्टकम्

Image
न तातो न माता  न बन्धुर्न दाता न पुत्रो न पुत्री न भृत्यो न भर्ता। न जाया न विद्या   न वृŸिार्ममैव गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।। 1।। भवाब्धावपारे         महादुःखभीरूः पपात प्रकामी        प्रलोभी प्रमŸाः। कुसंसारपाशप्रबद्धः         सदाहं गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानि।। 2।। न जानामि दानं       न च ध्यानयोगं न जानामि तन्त्रं    न च स्तोत्रमन्त्रम्। न जानामि पूजां    न च न्यासयोगम् गतिस्त्वं  गतिस्त्वं  त्वमेका भवानि।। 3।। न जानामि पुण्यं    न जानामि तीर्थं न जानामि मुक्तिं   लयं वा कदाचित् न जानामि भक्तिं    व्रतं वापि मात र्गतिस्त्वं  गतिस्त्वं  त्वमेका भवानि।। 4।। कुकमी   कुसङ्गी  कुबुद्धिः  कुदासः कुलाचारहीनः         कदाचारलीनः कुदृष्टिः  कुवाक्यप्रबन्धः   स...

मधुमास

Image
 पाटल पंकज जूही महुआ औ’ अमराई   फूले पलाश हैं जो वाे प्रीत की गहराई।।   मादकता मधुवन की चितवन है अलसाई  चकवे की चाहत में चकवी है बौराई।।  गंगा तट पर कितनी ये वात सुहानी है   मधुपति के स्वागत में मदहोस जवानी है।।   मधुमास के स्वागत में कलिका जो दीवानी है   फागुन का ये मौसम मदहोश जवानी है।।   कोई जाकर पूछो क्या हुक पुरानी है   उपवन में कोयल की जो कूक सुहानी है ।।  विरह विभावरी की ये बात बेमानी है  ऊषा और रजनी की ये प्रेम कहानी है।।   दरिया और सागर की क्या प्रीत पुरानी है   प्रियतम के नयनों में मौजों की रवानी है।।   फागुन का ये मौसम मदहोश जवानी है   फागुन का ये मौसम मदहोश जवानी है।। डॉ धनंजय कुमार मिश्र, दुमका   

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली

Image
  जब  कोयल की कूक सुनाई देने लगे, गौरैया चहकने लगें, पेड़ों की शाखाओं पर बौर खिलने लगे, तापमान न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म होने लगे, गुनगुनी धूप, स्नेहिल हवा चलने लगे, प्रकृति हरियाली चादर ओढ़ती दिखे, सुबह नशीली और रूमानी होने लगे, सरसों के पीले पीले फूल खिलने लगें, पाटल सुर्ख लाल हो जाए, पलाश अपनी पूरी जवानी पर हो.. तो यूं समझिए ऋतुराज वसंत का आगमन हो चुका है।  फाल्गुन मास में वसंत के आगमन के साथ होता है होली का आगाज। होली रंगों, प्रेम, मस्ती, सद्भावना और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह त्यौहार जाति, भाषा और धर्म की सभी बाधाओं को तोड़ता है। यह त्यौहार वसंत ऋतु का स्वागत करता है और सर्दियों को अलविदा कहता है. इसलिए इस पर्व को वसंतोत्सव और मदनोत्सव भी कहा जाता है। यह त्यौहार अच्छी फसलों का भी प्रतीक है क्योंकि इस वक्त किसानों की फसलें पूरी तरह से तैयार होकर खेतों में लहलहा रही होती हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला उत्सव होली आनंद व उल्लास  से भरा रंगों का पर्व  है । यह भारत भूमि पर प्राचीन समय से मनाया जाता है। त्यौहारों की ख़ास बात यह है की इसके मस्ती...

प्रकृति और सृष्टि संतुलन का पर्व महाशिवरात्रि

Image
  डाॅ0 धनंजय कुमार मिश्र, अध्यक्ष स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग  एस पी कालेज परिसर, दुमका  _____            भारतवर्ष विविधताओं और विभिन्नताओं का देश है। विविध परम्परा और सुसंस्कृत संस्कृति भारतवर्ष की पहचान है। प्राचीन आर्ष ग्रन्थ वर्तमान का मार्गदर्शन और भविष्य का निर्धारण करने में महती भूमिका का निर्वहण करते हैं। इन आर्ष ग्रन्थों में वेद, उपनिषद्, रामायण, महाभारत और पुराण अतीत से आज तक हमारे जीवन पथ को आलोकित कर रहे हैं। इन ग्रन्थ-रत्नों में कर्मों की प्रधानता के द्वारा जीवन जीने की प्रेरणा दी गई है। हमारे कर्म सात्विक, शुद्ध और सुन्दर हों जिससे समाज का  कल्याण और मानवता का उत्थान होता रहे। प्रकृति और पर्यावरण के बिना मानव समाज का अस्तित्व ही नहीं अतएव उनके संरक्षण का सूक्ष्म संदेश भी आर्षग्रन्थों में निहित है। किसी ने ठीक ही कहा है ‘‘समाजस्य हितम् शास्त्रेषु निहितम्’’- अर्थात् समाज का हित शास्त्रों में निहित है। शास्त्र हमारे ज्ञानचक्षु का उन्मीलन कर गुरू की भाँति  हितैषी हैं। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि को आदिदेव भगवान शिव ,करो...

महर्षि दधीचि पुत्र पिप्पलाद की प्रेरक कथा

 श्मशान में जब महर्षि दधीचि के मांसपिंड का दाह संस्कार हो रहा था तो उनकी पत्नी अपने पति का वियोग सहन नहीं कर पायीं और पास में ही स्थित विशाल पीपल वृक्ष के कोटर में 3 वर्ष के बालक को रख स्वयम् चिता में बैठकर सती हो गयीं। इस प्रकार महर्षि दधीचि और उनकी पत्नी का बलिदान हो गया किन्तु पीपल के कोटर में रखा बालक भूख प्यास से तड़प तड़प कर चिल्लाने लगा।जब कोई वस्तु नहीं मिली तो कोटर में गिरे पीपल के गोदों(फल) को खाकर बड़ा होने लगा। कालान्तर में पीपल के पत्तों और फलों को खाकर बालक का जीवन येन केन प्रकारेण सुरक्षित रहा।   एक दिन देवर्षि नारद वहाँ से गुजरे। नारद ने पीपल के कोटर में बालक को देखकर उसका परिचय पूंछा- नारद- बालक तुम कौन हो ? बालक- यही तो मैं भी जानना चाहता हूँ । नारद- तुम्हारे जनक कौन हैं ? बालक- यही तो मैं जानना चाहता हूँ ।    तब नारद ने ध्यान धर देखा।नारद ने आश्चर्यचकित हो बताया कि  हे बालक ! तुम महान दानी महर्षि दधीचि के पुत्र हो। तुम्हारे पिता की अस्थियों का वज्र बनाकर ही देवताओं ने असुरों पर विजय पायी थी। नारद ने बताया कि तुम्हारे पिता दधीचि की मृत्यु मात्र 31...