झारखंड के 26 वर्ष : समृद्ध संसाधन, अधूरे सपने और विकास की तलाश
डॉ. धनंजय कुमार मिश्र विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका, झारखंड --- वर्ष 2000 भारतीय संघीय व्यवस्था के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण वर्ष था। इसी वर्ष तीन नए राज्यों का गठन हुआ। सबसे पहले 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया। इसके बाद 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर तत्कालीन उत्तरांचल राज्य बना, जिसे आज उत्तराखंड के नाम से जाना जाता है। अंततः 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड का गठन हुआ। झारखंड की स्थापना की तिथि विशेष महत्त्व रखती है, क्योंकि यह जनजातीय महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। इस प्रकार तीनों राज्यों ने लगभग एक ही समय में अपनी स्वतंत्र विकास यात्रा आरंभ की। समय का अंतर इतना कम है कि इनकी उपलब्धियों और चुनौतियों का तुलनात्मक अध्ययन प्रासंगिक हो जाता है। झारखंड के गठन के पीछे केवल प्रशासनिक सुविधा का तर्क नहीं था; इसके मूल में लंबे समय से चली आ रही सांस्कृतिक अस्मिता, जल-जंगल-जमीन पर अधिकार, आर्थिक न्याय और आत्मनिर्णय की आकांक्षा थी। छब्बीस वर्ष किसी राज्य के इतिहास में बहुत लंबी ...